Home बाराबंकी हरियाली बढ़ाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग सम्मानित
बाराबंकीमुख्य समाचार

हरियाली बढ़ाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग सम्मानित

Share
Share

बाराबंकी। गुड मॉर्निंग और ग्रीन मॉर्निंग का नया नई फिलास्फी गढऩे वाले सामाजिक कार्यकर्ता कवि प्रदीप सारंग को धरती पर हरियाली बढ़ाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और साहित्यकारों ने गुरुवार को सम्मानित किया।

विकास भवन के निकट आवास विकास कॉलोनी में कवि अनिल श्रीवास्तव लल्लू के घर पर आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले सियाराम रावत निर्मल ने कहा कि साहित्यकार और पत्रकार सारंग जी समाज की विसंगतियों,पर कलम चलाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कलमकारों से ऊर्जा लेकर विसंगति को हटाने के लिए जमीन पर कोशिश करते हैं। सारंग जी जमीनी कोशिश करने वाले ऐसे ही सामाजिक व्यक्तित्व हैं।

इस अवसर पर गुलजार फाउंडेशन की सचिव गुलजार बानो, आंखें फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद वर्मा, जीजी वेलफेयर ट्रस्ट की सदस्य समरा बानो, मानसी श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य केपी सिंह ने भी स्वागत सम्मान में विचार रखे। इसके बाद कवि अनिल श्रीवास्तव लल्लू, दीपक दिवाकर, सियाराम रावत निर्मल व प्रदीप सारंग ने काव्यपाठ भी किया। कार्यक्रम संयोजक अनिल श्रीवास्तव लल्लू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार कार्य करने वाले प्रदीप सारंग को सम्मानित करके गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...