Home चंदौली चंदौली : बीडीओ ने अभिभावकों संग बैठक की, बच्चों में बांटा दूध
चंदौलीमुख्य समाचार

चंदौली : बीडीओ ने अभिभावकों संग बैठक की, बच्चों में बांटा दूध

Share
Share

सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत परिषदीय विद्यालय के बच्चों में खंड विकास अधिकारी ने दूध का वितरण किया। इसके साथ उपस्थित उनके अभिभावकों को डीबीटी की धनराशि के सदुपयोग के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई डीबीटी धनराशि का सदुपयोग करने से बच्चे भविष्य में और भी शिक्षित और सुसज्जित रहेंगे। कंपोजिट विद्यालय आलमपुर में आयोजित ग्राम शिक्षा समिति की बैठक में खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सम्मिलित हुए। इस बैठक में डीबीटी के तहत 1200 रूपये ड्रेस और जूता-मोजा के लिए खाते में दिए गए हैं। उन्होंने अभिवावको को धनराशि के सही इस्तेमाल करने की सलाह दी। बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का निर्देश दिया।

बैठक के पश्चात खंड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बच्चों में दूध का वितरण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीलम यादव, सहायक अध्यापक मदन सिंह, प्रीति सिंह, शिखा अग्रवाल, प्रियंका सिंह, राजीव रंजन सिंह, शिक्षा मित्र रीना भारती, अरविन्द यादव सहित कई अभिवावक मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...