Home मुख्य समाचार लखनऊ : 36 व्यापारियों को मिला सम्मान
मुख्य समाचारलखनऊ

लखनऊ : 36 व्यापारियों को मिला सम्मान

Share
Share

भामाशाह जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर शनिवार को व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी उपस्थित रहे। उनके साथ आयुक्त मुकेश मेश्राम, लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, आयुक्त राज्यकर आदर्श सिंह और लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।


आयुक्त मुकेश मेश्राम ने कहा कि लखनऊ के व्यापारियों ने कोविड के समय भोजन-पानी आदि की व्यवस्था करने में अहम भूमिका निभाई है। यही दानवीरता है। इस दौरान अमरनाथ मिश्र, अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, जितेन्द्र सिंह चौैहान, देवेंद्र गुप्ता समेत लखनऊ के 36 व्यापारियों को सम्मानित किया गया।


सम्मानित होने वाले व्यापारी

राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, हरीश चन्द्र अग्रवाल, अनिल विरमानी, अमरनाथ मिश्र, सतीश अग्रवाल, पवन मनोचा, देवेन्द्र गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, विनोद अग्रवाल, उमेश शर्मा, सुहैल हैदर अल्वी, उमेश पाटिल, विनोद पंजाबी, रविन्द्र नाथ रस्तोगी, मदन गोपाल गुप्ता, उत्तम कपूर, श्याममूर्ति गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र नाथ अग्रवाल, किशन चन्द्र भम्बानी, लोकेश अग्रवाल, रामकुमार वर्मा, विनोद माहेश्वरी, प्रशान्त भाटिया, जितेन्द्र सिंह चौैहान, सतीश चन्द्र मिश्र, प्रभू जालान, सचिन रस्तोगी, प्रशान्त गर्ग, मनीष गुप्ता, अरविन्द पाठक, अनुराग मिश्र और सुमित गुप्ता।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...