देवरिया। जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के गौतमा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गांव के पूर्व प्रधान के बेटे को हमले का आरोपी बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक श्रीरामपुर क्षेत्र के गौतमा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा के भाई कृपाशंकर (58) को शुक्रवार सुबह गोली मारी गई। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब वे गांव में सडक़ का निर्माण कार्य शुरू कराकर घर लौट रहे थे। हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। रुद्र प्रताप यादव, मारकंडेय यादव और उदय प्रताप यादव पर हमले का आरोप लगाया गया है।
Leave a comment