Home अयोध्या अयोध्या : हंगामे के बीच हुई मया ब्लॉक में प्रधानों की बैठक
अयोध्यामुख्य समाचार

अयोध्या : हंगामे के बीच हुई मया ब्लॉक में प्रधानों की बैठक

Share
Share

बैठक में उठा कम्प्यूटर ऑपरेटर की ओर से प्रधानों के आर्थिक शोषण का मुद्दा

अयोध्या। मया ब्लाक में बहुप्रतीक्षित बीडीसी और प्रधानों की बैठक गुरुवार को ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह और बीडीओ अनुराग सिंह की अध्यक्षता में भारी हंगामे के बीच सम्पन्न हुई। बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अमसिन के ग्राम प्रधान सती प्रसाद वर्मा ने ब्लाक के संविदा कर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय वर्मा पर प्रधानों के आर्थिक शोषण और घूसखोरी का मामला मंच से उठा दिया।


इसके बाद बीडीओ अनुराग सिंह काफी असहज दिखे। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं से प्रधानों को अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की। दलपतपुर ग्राम सभा में लाखों रुपये से निर्मित कूड़ाघर व कूड़ा गाड़ी के संचालन के साथ ही आज तक कभी खुली बैठक का न होने का मुद्दा उठाया गया। बीडीओ अनुराग सिंह और ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह ने इस पर गम्भीरता से जांच का आश्वासन दिया। बीडीओ ने कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय वर्मा पर लगे आरोपों की जांच और कार्यवाही का भरोसा दिलाया, तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रधान सती प्रसाद वर्मा ने आरोपी अजय वर्मा के कृत्यों की गोपनीय जांच की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...