Home देश बाराबंकी : कोठी थाने में प्रशिक्षु दरोगा ने खुद को पिस्टल से गोली मारी, मौत
देशबाराबंकीमुख्य समाचारलखनऊ

बाराबंकी : कोठी थाने में प्रशिक्षु दरोगा ने खुद को पिस्टल से गोली मारी, मौत

Share
Share

सुसाइड नोट में बीमारी का किया उल्लेख

बाराबंकी। जिले के कोठी थाना परिसर में प्रशिक्षु दरोगा अरुण कुमार यादव (२६) ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली अरुण की दाहिनी कनपटी को पार करते हुए निकल गई। कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें माइग्रेन की वजह से आत्महत्या का उल्लेख है। सूचना पर पहुंचे एसपी ने पड़ताल की।


पुलिस के अनुसार कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लवकुशपुरम निवासी अरुण कुमार यादव वर्ष 2023 बैच के दरोगा थे। गत मार्च माह में जिले में पोस्टिंग के बाद प्रशिक्षु दरोगा के रूप में कोठी थाने में तैनात किया गया था। कोठी में ही कानपुर के निवासी दूसरे प्रशिक्षु दरोगा विशेष कुमार भी की पोस्टिंग थी। दोनों थाना परिसर में एक ही कमरे में रहते थे। बुधवार शाम अरुण कुमार कमरे पर अकेले थे। विशेष कुमार लौटे तो दरवाजा खटखटाया।


दरवाजा नहीं खुलने पर थाना प्रभारी संतोष सिंह को सूचना दी। दरवाजा तोडक़र पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो अरूण का शव पड़ा था। पास में ही पिस्टल पड़ी थी। सूचना पर एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कानपुर में अरुण के परिजनों को सूचना दी गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक अरुण की शादी नहीं हुई थी। मौके पर मिले सुसाइड नोट में माइग्रेन बीमारी का उल्लेख किया गया है। अरुण के पिता सुरेन्द्र सिंह यादव भी दरोगा हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...