कौशांबी के चरवा क्षेत्र में हुई घटना, मानसिक रूप से कमजोर थी किशोरी
कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में पंछी लाल की नाबालिग पुत्री मानसिक रूप से कमजोर थी। सोमवार को वह परिजनों के साथ गांव में एक किसान के खेत में धान की रोपाई करने गई हुई थी। धान की रोपाई कर दोपहर में किशोरी अपने घर लौटी और दरवाजा बंद कर गले में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।
परिजन घर लौटे तो किशोरी नहीं दिखाई दी। घर का दरवाजा बंद देखा तो परिजनों ने उसे खुलवाते का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा को खुलवाया तो किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
Leave a comment