Home कौशांबी रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर में चोरी, बंदूक भी उठा ले गए चोर
कौशांबीमुख्य समाचार

रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर में चोरी, बंदूक भी उठा ले गए चोर

Share
Share

कौशांभी के मझनपुर क्षेत्र में हुई वारदात


कौशांबी। मंझनपुर क्षेत्र में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर रात में चोरी हो गई। दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोर नकदी, जेवरात के साथ लाइसेंसी बंदूक भी उठा ले गए। सूचना पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।


यह घटना खोजवापुर उर्फ मिर्जापुर गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह के घर में हुई। श्याम सुंदर मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मी थे। रिटायर होकर श्याम सुंदर सिंह अपने पैतृक गांव खोजवापुरउर्फ मिर्जापुर में रहने लगे। जानकारी के मुताबिक श्याम सुंदर सिंह रात में खाना खाने के बाद दरवाजे पर ताला लगाकर घर में सोए थे। दरवाजे की चाबी तकिया के नीचे रख ली थी। उनकी बंदूक गद्दे से लपेटी हुई रखी थी, वहीं पर श्याम सुंदर के भाई सोए थे।


रात में मकान में दाखिल हुए चोर नकदी, जेवरात के साथ लाइसेंसी बंदूक भी उठा ले गए। सुबह श्याम सुंदर सिंह की नींद खुली तो देखा कि बक्सा तितर-बितर है। जेवरात और लाइसेंसी बंदूक है। श्याम सुंदर सिंह ने मंझनपुर पुलिस को तत्काल सूचना दी। मंझनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...