सचिव और ग्राम प्रधान ने कर दिया फर्म को भुगतान
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांव के लोगों को योग से जोडक़र निरोग बनाने का योगी सरकार प्रयास कर रही हैं। इसकेलिए सरकार हर ग्राम पंचायत मेंकरोड़ों रुपये खर्च कर खेल का मैदान बना रही है। कसरत करने के लिए जिम बनाए जा रहे हैं। सरकार की यह योजना भ्रष्टाचार कीे भेंट चढ़ रही है।
जिले के हाटा विकास खंण्ड के भिसवा बाजार ग्रामसभा में बने खेल मैदान में जिम के सामान के नाम पर एक माह पहले एक लाख के करीब एक फर्म को पैसा भेज दिया गया हैं। लेकिन फर्म द्वारा अभी तक खेल के मैदान में जिम का सामान नहीं लगाया गया हैं। जिसके चलते ग्रामीण खेल के मैदान में कोई एक्सरसाइज नहीं कर पा रहें हैं।
बताते चलें की विकास खंण्ड हाटा के गांव भिसवा बाजार में समाज कल्याण से संचालित जूनियर हाई स्कूल गेट के सामने बने खेल मैदान में जिम के सामान लगाने के नाम पर विगत 10 अप्रैल 2024 को वैष्णो इंटरप्राइजेज नामक फर्म के खाते में भेजकर सरकारी धन की निकासी कर लिया तो गया है लेकिन खेल मैदान में कही भी जिम के सामान नहीं लगाया गया। ग्रामप्रधान व सचिव के स्थर से सरकारी धन की बंदरबाट कर ली गई।
इस संबंध में ग्राम सचिव मनोज शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि फाउंडेशन का काम चल रहा है ।लेकिन जब मीडिया की टीम ने जमीनी धरातल की सच्चाई पता किया तो वास्तविकता सामने आ गया और खेल के मैदान में कही भी काम नहीं दिखाई दिया। बिना काम कराए पैसे का भुगतान करा कर सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन का बंदरबाट कर लिया गया है। इस संबंध में एडीओ पंचायत हाटा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंच देखने के बाद ही कुछ उसमें कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment