बोले-नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने में नीतीश कुमार ने निभाई निर्णायक भूमिका
लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड (जेडीए) के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अनूप सिंह पटेल के लखनऊ आगमन पर गुरुवार को उनका कई जगह भव्य स्वागत किया गया। उनका अभिनन्दन समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय (विधानसभा गेट नंबर 6 के सामने ) लखनऊ सम्पन्न हुआ।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने वाहनों के काफिले के साथ हजरतगंज चौराहा पहुंच कर वहां स्थित महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका काफिला पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचा। गत लोकसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड एवं एनडीए की शानदार जीत और केंद्र सरकार में पार्टी के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को कैबिनेट मंत्री एवं सांसद राज्यसभा रामनाथ ठाकुर को राज्यमन्त्री बनाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपार खुशी जताते हुए फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि अपने नेता के विश्वास को कायम रखते हुए प्रदेश के सभी साथियों को मान और सम्मान दूंगा। बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली सफलता के लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा बिहार की जागरूक जनता को बधाई दी। कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से बिहार में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के चलते मिली सफलता से ही आज पार्टी को केन्द्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।
उन्होंने कहा कि हम लोग अपने नेता के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय करेंगे। हमारी पार्टी एनडीए के महत्वपूर्ण घटक दल के रूप में चुनाव लड़ी थी और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में नीतीश कुमार ने निर्णायक भूमिका निभाई है। उन्होंने पार्टी संगठन को जल्दी ही चुस्त-दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। कहा कि भले ही हमारी पार्टी एनडीए का घटक दल है परन्तु जनता के ज्वलंत मुद्दों पर हम संघर्ष करने से पीछे नहीं रहेंगे।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में पार्टी के प्रदेश सह संयोजक अवधेश सिंह, मानेन्द्र सिंह, इमरान इलाही, नीरज पटेल, डॉ. भरत गंगवार, पूनम सिंह, ममता सिंह, बिनोद त्यागी, पारस सिंह, कल्पनाथ वर्मा, देवेन्द्र सिंह बाल्हार, डॉ संजय सिंह, सुशील काश्यप, सत्येन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र वर्मा, आशू चौधरी, डीएम सिंह गहरवार, सुभाष पाठक, हरिशंकर जी पटेल, गोबिंद सचान, अभिषेक राय, डॉ. महेंद्र सिंह, संजय सिंह, देव कुमार साकेत, संजय कुमार सिंह, रमेश चंद्र उपाध्यक्ष, डॉ. राजेश वर्मा, सुशील पटेल, प्रशान्त सिंह पटेल, डॉ केके त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, कुंवर अजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, डॉ. अरविन्द पटेल, राजेश कुमार वर्मा, शिव मंगल सरोज, हरिकिशन भृग, रमेश कुमार मिश्र, आरके सिंह, बीरेंद्र कुमार, अभिषेक पटेल, संतोष पटेल, विपिन विनोद, प्रवीण चौधरी, अरविंद वर्मा, अजय चौधरी, संजय धनगर, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, ओम प्रकाश उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, ओपी वर्मा, जयचन्द्र पटेल, सर्वेश राय, विनीत तिवारी, संतोष कुशवाहा, सुरेश बहादुर वर्मा, संजय वर्मा, राघवेन्द्र प्रताप चौधरी, मनोज कुमार कनौजिया सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
कई दलों व संगठनों के नेताओं ने जेडीयू की सदस्यता ली
जेडीयू की सदस्यता लेने वालों में आशू चौधरी, पूर्व प्रदेश प्रभारी, किसान यूनियन, प्रशान्त सिंह पटेल, भाजपा, गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष, भाकियू, कुन्दन सिंह वर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष, भाकियू, शरद शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष, भाकियू, ठाकुर सत्येन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, राज कुमार यादव, बाराबंकी, देवेन्द्र सिंह बाल्हार, गाजियाबाद आदि शामिल हैं।
Leave a comment