एक चिकित्सक समेत दो कर्मी अनुपस्थित मिले
उन्नाव। नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के देर से आने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य कर्मियों के देर से आने की शिकायत पर एसीएमओ डॉ हरिनन्द प्रसाद ने बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों का उपस्थित रजिस्टर, ओपीडी वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, क्षय रोग विभाग आदि का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं सुविधाओं की जानकारी ली।
ओपीडी में उन्हें दन्त चिकित्सक डॉ गरिमा तिवारी व डेंटल हाइजीनिस्ट स्वयंबर सिंह के नदारद मिले। स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डॉ राजेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित हैं। ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड के मरीजों से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्हें क्षय रोग विभाग में मरीजो की जानकारी करने पर बताया गया कि केंद्र पर 140 रोगी पंजीकृत हैं। जिन्हें दवा समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।
जनपद के नवाबगंज में स्वास्थ्य कर्मियों के देर से आने की मिल रही शिकायतों पर एसीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। जहां उपस्थिति पंजिका समेत ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। ओपीडी में एक चिकित्सक समेत दो कर्मी अनुपस्थित मिले। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
एसीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के देर से आने की जानकारी पर निरीक्षण किया गया। जहां एक महिला चिकित्सक समेत दो कर्मी अनुपस्थित मिले। बताया कि चिकित्सकों को बाहर की दवायें न लिखने की हिदायत देने के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।तथा अनुपस्थिति कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
Leave a comment