आप के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं।
पेयजल संकट पर भाजपा ने रविवार को दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कल कांग्रेस ने कल जल संकट को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया था।
Leave a comment