Home चंदौली हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप, एक की मौत
चंदौलीमुख्य समाचार

हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी पिकअप, एक की मौत

Share
Share

चंदौली में झांसी गांव के पास हुआ हादसा


चंदौली। सदर क्षेत्र के झांसी गांव के पास नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से मंगलवार को एक तेज रफ्तार पिकअप भिड़ गई। इस हादसे में पिकअप एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिकअप चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए।


जानकारी के अनुसार बिहार के चार लोग लडक़ी की शादी की खरीदारी करके वाराणसी से लौट रहे थे। चंदौली जिले के झांसी गांव के पास हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप पहले से खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में लडक़ी के जीजा राजेश कुमार गुप्ता ( 35 वर्ष) निवासी जादमगढ़, वनारपुर जिला बक्सर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

पिकअप चालक मंटू कुमार निवासी कोचारी, रामपुर, जिला बक्सर बिहार व अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप सवार लोगों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी चंदौली गगन राज सिंह ने बताया कि शादी की खरीदारी कर वापसी जाने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है। पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सवार बाल-बाल बच गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...