खनन विभाग व पुलिस की कार्रवाई से हड़कम्प
अयोध्या। रुदौली तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। बिना किसी दहशत के वह सभी थाना क्षेत्र में खुलेआम खनन करते कभी भी नजर आ जाएंगे। मवई क्षेत्र में शनिवार की देर रात चोरी छिपे हो रहे अवैध खनन की सूचना पर खनन निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर खनन में शामिल जेसीबी व डंपर को अपने कब्जे में लेकर मवई थाने ले आयी।
मवई थाना क्षेत्र के ग्राम अमीरपुर के निकट रात को चोरी से अवैध खनन किया जा रहा था।सूचना पाकर खनन निरीक्षक चंद्रशेखर पाठक मौके पर पहुंचे उन्होंने मामले की सूचना थाना पर दिया जहाँ से थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने उप निरीक्षक विकास चौरसिया सिपाही राम आश्रय यादव, आशिक अली तथा अन्य पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेजा। खनन निरीक्षक ने दो जे सी बी तथा चार डंफरो को मवई पुलिस के सहयोग से अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। थानाध्यक्ष मवई आशा शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Leave a comment