Home अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : खड़े टैंकर में घुसी पिकअप, एक की मौत, चालक गंभीर 
अयोध्यामुख्य समाचार

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे : खड़े टैंकर में घुसी पिकअप, एक की मौत, चालक गंभीर 

Share
Share

अयोध्या। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार पिकअप खड़े पानी टैंकर में पीछे से जा घुसी, हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पिकअप में बैठे युवक की मौत हो गई।

चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, सौ शैय्या अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिकअप बरेली से सब्जी लेकर जौनपुर जा रहा थी। बरेली से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते सब्जी लेकर जौनपुर जा रही रही पिकअप यूपी 25 एटी 7484 एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 102 के पास पीली पट्टी के अंदर खड़े पानी टैंकर में तेज रफ्तार पिकअप सुबह करीब सात बजे जाकर घुस गई। हादसे की जानकारी होने पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरीके से पिकअप चालक को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया। जहां पर डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि आब पिकअप चालक खतरे से बाहर है।

 पिकअप में बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यूपीडा की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक  अमित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह 22 वर्ष निवासी ग्राम मुझियाना थाना बीनार जनपद बदायूं के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह पुत्र मुकेश 28 वर्ष निवासी मुझियाना थाना बीनार गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पिकअप चालक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हर दूसरे दिन बरेली से सब्जी लेकर जौनपुर आया करता था। आज पानी का टैंकर बीच हाईवे पर खड़ा था जिसके चलते या हादसा हुआ है। घायल शैलेंद्र की पत्नी का कहना है कि अभी 15 दिन पूर्व तू की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी कर्मकांड करने के बाद पहली बार जौनपुर जा रहे थे और अब इतना बड़ा हादसा हो गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...