Home कौशांबी …अतीक जैसे लोगों को सही करके आ रहा हूं
कौशांबीमुख्य समाचार

…अतीक जैसे लोगों को सही करके आ रहा हूं

Share
Share

अधिकारियों के सामने थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा के बड़े बोल


कौशाम्बी। जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के महावां गांव के एक मकान में दरवाजा लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। बजरंग दल के लोग दरवाजा लगाने का विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सत्येन्द्र तिवारी समझा रहे थे, तभी थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा ने कहा कि अतीक को सही करके आ रहा हूं। मतलब अतीक जैसे को सही कर दिया तो महावां में उससे बड़ा कोई नहीं।


दूसरी तरफ उपजिलाधिकारी आकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अशोक कुमार वर्मा व राजस्व टीम ने थाना समाधान दिवस के दौरान मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण कर दिया था। इसके बाद भी बजरंग दल के लोगों की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सत्येन्द्र तिवारी ने धरना पर बैठे लोगों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त किया। धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों की मांग पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी कौशाम्बी राजेश कुमार राय के समक्ष प्रकरण को रखा जाएगा उनके स्तर से विवाद का निस्तारण कराया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा विधायकों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क

सेवापुरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड...

कौशांबी

एक वृक्ष माँ के नाम 2.0 : भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

वाराणसी। सेवापुरी ब्लॉक के अंतर्गत भीषमपुर ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...