Home मुख्य समाचार सोनिया गांधी चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की नेता
मुख्य समाचारदेश

सोनिया गांधी चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की नेता

Share
Share

बैठक में खरगे ने प्रस्ताव रखा


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। इस बैठक में चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई। बैठक में सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता चुना गया है।


वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल ने एकमत होकर सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता चुना। अब वे लोकसभा में पार्टी के नेता का नाम नामित करेंगी। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अभी तक सरकार की तरफ से समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है। विदेशी नेताओं को न्योता भेजा गया है लेकिन सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते हमें कोई सूचना नहीं दी गई है।


बैठक के कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में खरगे जी ने सोनिया गांधी को संसदीय दल की नेता बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका पार्टी के सांसदों ने एकसुर में समर्थन किया। अब संसदीय दल की अध्यक्ष ही लोकसभा में पार्टी के नेता को लेकर फैसला करेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...