आप सांसद ने भाजपा पर साधा निधाना
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस क्रांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर निशाना साधा।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अयोध्या के लोगों ने भगवान राम का अपमान करने वालों को हरा दिया। भाजपा के लोग राम को लाने का दावा करते थे। ये उनका अपमान है। अब हारने के बाद भाजपा के ट्रोल अयोध्या के लोगों को गाली दे रहे हैं।
ये लोग हिंदुओं के भी सगे नहीं हैं। अगर वोट नहीं दिया तो अब गाली दे रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से १.५० लाख वोटों से जीते। भोलेनाथ ने थोड़ी दया दिखाई तो उन्हें जिता दिया पर राम जी ने भाजपा वालों को विदा कर दिया।
Leave a comment