Home उन्नाव उन्नाव : तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत
उन्नावमुख्य समाचार

उन्नाव : तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत

Share
Share

उन्नाव। जनपद के हसनगंज  कोतवाली क्षेत्र के मोहान कस्बा में मलिहाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार होमगार्ड व पीछे बैठी साली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो घायलों को सीएचसी लेकर गए जहा डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार लखनऊ जिले के हैदरगंज कैनाल राजाजी पूरम थाना तालकटोरा निवासी साहबलाल 48 वर्ष पुत्र शिवराज लखनऊ जिले के पुलिस ट्रेनिग कैप में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। बुधवार को 11 बजे साली रेनू रावत को लेकर मोहान चौकी आए हुए थे।

लखनऊ वापस जाते समय मोहान कस्बे में जनता मेडिकल स्टोर के पास मलिहाबाद की तरफ से आ रही खाली तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे चल रहे बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को पुलिस सीएचसी लेकर गई, डॉक्टर ने साहब लाल को मृत घोषित कर दिया व साली रेनू का इलाज सीएचसी में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक डीसीएम छोड़ कर भाग गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...