मतगणना एजेंट के कार्ड कर रहे निरस्त, गड़बड़ी की जताई जा रही आशंका
कौशाम्बी। जिले में लोकसभा चुनाव की मतगणना से पूर्व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन की ओर से लाल कार्ड जारी कर पाबंद किए जाने और मतगणना एजेंट बनाए जाने के बाद उनके कार्ड निरस्त किए जाने का आरोप लगाया है। यह आरोप सांसद प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने प्रेस वार्ता कर लगाया है।
इंद्रजीत सरोज ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं को मतगणना के पूर्व लाल कार्ड जारी कर उन्हे पाबंद किया जा रहा है, वही प्रशासन द्वारा जांच के बाद कई मतगणना एजेंटो का कार्ड भी निरस्त किया जा रहा है। इससे जिला प्रशासन पर शासन और भाजपा द्वारा दबाव के चलते गड़बड़ी किए जाने की आशंका है,जिसकी शिकायत उन्होंने प्रेक्षक से की है।
समाजवादी पार्टी के सांसद प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से सरकार के दबाव में काम कर रहा है। सपा के कार्यकर्ताओं को लाल कार्ड जारी करना,मतगणना एजेंटो के मतगणना के कार्ड निरस्त करना बहुत गलत है। इसकी शिकायत उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रेक्षक से की है। चुनाव आयोग को भी इसकी शिकायत कर रहे है।
Leave a comment