Home अयोध्या अहिल्याबाई होलकर की मनाई गई जयंती
अयोध्यामुख्य समाचार

अहिल्याबाई होलकर की मनाई गई जयंती

Share
Share

अहिल्याबाई होल्कर ने समाज की सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई  होलकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर सदैव अपने राज्य और वहां के लोगों के हित में कार्य किया। उनकी कार्यप्रणाली बहुत ही सुगम एवं सरल रहा है। उन्होंने अपने राज्य के लोगों के साथ बड़े प्रेम पूर्वक एवं दया के साथ व्यवहार किया। अहिल्याबाई होलकर कई युद्ध में अपनी सेना का नेतृत्व किया और हाथी पर सवार होकर वीरता के साथ लड़ी वे मालवा प्रांत की महारानी थी।

अहिल्याबाई होल्कर ने समाज की सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के लिए तमाम जनहित के कार्य किया। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर सभी नेताओं ने उनके चित्र पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके जीवन के संघर्षों के बारे में चर्चा की । इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव ओपी पासवान चौधरी बलराम यादव जिला सचिव अंसार अहमद बबन वरिष्ठ नेता बाबूराम गौड, महंत अनिल मिश्रा, राकेश चौरसिया, पार्षद राम भवन यादव, राम अजोर यादव, राकेश चौरसिया, विशाल यादव, दिलीप रावत, सुभाष पासी, वंशदेव पासवान, सीताराम, रामपाल, सुरेश आदि लोगों मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...