लखनऊ। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की लखनऊ ज़िला शाखा ने राज्य कमेटी के आह्वान पर हनुमान सेतु, हनुमंत धाम पर उपस्थित लोगों ऒर भीषण गर्मी में चॊक चॊराहों पर जनता की सेवा कर रहे पुलिस कर्मियों को फल मिष्ठान मठ्ठा दही पानी का वितरण कर संगठन का 98 वां स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर राज्य महामंत्री देवेन्द्र कुमार यादव ने कर्मचारियों को बताया कि हमारे नेता एस पी सिंह के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने एक शानदार इतिहास लिखा हॆ,जिसके चलते लोक निर्माण विभाग का कर्मचारी सम्मानजनक स्थिति मे पहुँच सका हॆ। ज़िला कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया हॆ कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य रुप से राज्य महामंत्री देवेन्द्र कुमार यादव राज्य वित्त मंत्री आशीष खरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, जिला महामंत्री मंसूर अली, जिला सम्प्रेक्षक विनोद चॊधरी, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिला महामंत्री रंजीत कुमार, सूरज यादव, गॊरव सिंह,मोनू शर्मा,राजकुमार सिंह,पुष्पा चॊधरी सहित बड़ी संख्या लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी शामिल हुए हॆं।
Leave a comment