Home अयोध्या दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत,12 श्रद्धालु घायल 
अयोध्यामुख्य समाचार

दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत,12 श्रद्धालु घायल 

Share
Share

कर्नाटक के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या आ रही ट्रैवलर हादसे का शिकार

अयोध्या। कर्नाटक के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या आ रही एक टेंपो ट्रैवलर प्रयागराज हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसा शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा के पास हुआ। दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि 12 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से 9 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्नाटक प्रांत के जिला गुलबर्गा स्थित नगर कोतवाली के ओम नगर मोहल्ला निवासी श्रद्धालुओं का एक समूह तीर्थाटन के लिए निकला था और शुक्रवार की रात एक टेंपो ट्रैवलर से अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आ रहा था। मध्य रात्रि के बाद टेंपो ट्रैवलर प्रयागराज हाईवे पर जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित परमा के निकट पहुंची की ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर का दायां हिस्सा किसी ट्रक से रगड़ खाने के चलते बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस में एंबुलेंस की मदद से 14 घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल लाए जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा आशीष पाठक ने श्रद्धालु शिवपूजन 56 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सगप्पा और तनजप्पा 45 वर्ष पत्नी अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। जबकि 9 घायल श्रद्धालुओं को उपचार के लिए भर्ती किया है। वही तीन श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...