रायबरेली। जिले के लालगंज क्षेत्र में सोमवार रात दहेज में बाइक नहीं मिलने पर एक दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। जयमाल के बाद दूल्हा व उसके परिजन शादी किए बिना ही लौट गए।
लालगंज के चकदेवीदीन मजरा गौरारूपई निवासी कमल किशोर त्रिवेदी की बेटी की सोमवार को शादी थी। छत्तीसगढ़ के जसपुर थाना अंकिरा के बाबू सादबहार निवासी सत्यवान का बेटा श्रीनारायण पांडेय बरात लेकर शादी करने पहुंचा था। उसके साथ बराती भी थे। बरात के स्वागत के बाद द्वारपूजा हुई। इसके बाद जयमाल भी हो गया। रात में विवाह के लिए दूल्हे को बुलाया गया तो उसने दहेज में बाइक की मांग की। यह मांग लड़की वाले पूरी नहीं कर सके। इसके चलते दूल्हा बिना शादी किए रात में ही बरातियों के साथ लौट गया।
Leave a comment