Home मुख्य समाचार दर्दनाक हादसा : होटल में लगी भीषण आग, 14 लोग जिंदा जले
मुख्य समाचार

दर्दनाक हादसा : होटल में लगी भीषण आग, 14 लोग जिंदा जले

Share
Share


कोलकाता ।
कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। यह घटना मंगलवार देर रात की है। कोलकाता के बड़ा बाजार के मछुआ फल मंडी स्थित ऋतुराज होटल में अचानक आग लगी थी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसने कुछ ही देर में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया। इस दौरान होटल में मौजूद कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


हालांकि, धुएं की वजह से कई लोग होटल के अंदर ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर होटल के अंदर घुसना पड़ा, लेकिन आग की चपेट में आने से 14 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, कई लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल में आग मंगलवार देर रात करीब 9 बजे के आसपास लगी थी। आग लगने के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।


इस बीच, पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कोई भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है। सरकार में इतना भ्रष्टाचार है कि पैसे से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। अवैध निर्माण होते हैं, और जहां चाहो वहां बाजार खुल जाते हैं। नतीजतन, ऐसी घटनाएं होती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए हैं। मगर, सरकार को इस मामले को और गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...