Home मुख्य समाचार नागपुर में एल्युमीनियम फॉयल फैक्ट्री में ब्लास्ट, पांच लोगों की मौत
मुख्य समाचार

नागपुर में एल्युमीनियम फॉयल फैक्ट्री में ब्लास्ट, पांच लोगों की मौत

Share
Share


नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली एक कंपनी में जबरदस्त विस्फोट हुआ. उमरेड की एमआईडीसी की एक कंपनी में विस्फोट के बाद आग लग गई. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी. कई कर्मचारी घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है. शुक्रवार शाम की घटना बतायी जा रही है.
इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल था. लोगों को पहले समझ में ही नहीं आ रहा था कि क्या हुआ. विस्फोट में कई कर्मचारी घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई. कंपनी में एल्युमिनियम पाउडर होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं.
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. विस्फोट की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. उमरेड पुलिस इंस्पेक्टर धनजी जलाक ने बताया कि सारा पाउडर जलने के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...