Home मुख्य समाचार चलती ट्रेन में रेप की कोशिश, बचने के लिए 23 वर्षीय युवती ने लगा दी छलांग, हालत जान कांप जाएगा कलेजा
मुख्य समाचार

चलती ट्रेन में रेप की कोशिश, बचने के लिए 23 वर्षीय युवती ने लगा दी छलांग, हालत जान कांप जाएगा कलेजा

Share
Share


हैदराबाद । तेलंगाना के एमएमटीएस ट्रेन से एक युवती (23) बलात्कार के कथित प्रयास से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


यह घटना कोमपल्ली में हुई, जब महिला कोच में अकेली यात्रा कर रही महिला को उसी डिब्बे में बैठे एक युवक (25) ने निशाना बनाया। अपनी सुरक्षा के डर से वह ट्रेन से कूद गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसके सिर, ठोड़ी, दाहिने हाथ और कमर में गंभीर रक्तस्राव हुआ।


स्थानीय लोगों ने उसे सिकंदराबाद गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


गौरतलब है कि पीड़िता अनंतपुर जिले की रहने वाली है और मेडचल में एक निजी कंपनी में काम करती थी और एक छात्रावास में रहती थी। शनिवार शाम घटना के दौरान युवती मेडचल वापस जा रही थी। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...