
महाकुंभ नगर: संगम क्षेत्र के सेक्टर 4 में नंदी द्वार के सामने प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह द्वारा श्री श्री 1008 राघवेंद्र सरकार के आशीर्वाद से और पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह की प्रेरणा से भव्य भंडारा की शुरुआत की है. जिसका शुभारंभ उनके छोटे भाई उत्कर्ष रमण सिंह ने किया है. इस भंडारे के संचालक सर्वेश कुमार मिश्रा ने हमे बताया कि ये भंडारा 27 जनवरी से ही शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 20000 लोगो के लिए प्रसाद बनाया जाता है और बड़े ही प्रेम और अनुशासन से महाकुंभ मे आने वाले भक्तो को खिलाया जाता है. उन्होंने बताया कि सांसद उज्ज्वल रमण सिंह का उनकी टीम को स्पष्ट निर्देश है कि महाकुंभ मे आने वाले सभी भक्तों की सेवा और मदद करनी है. उन्होंने बताया कि अब तक उनकी टीम ने कई भूले भटके लोगो को शासन के सहयोग से उनके परिजनों से मिलवाया है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि संगम क्षेत्र मे आने वाली महिलाओं के लिए फ्री फोन चार्जिंग और बाथरूम की भी व्यवस्था की है ताकि उन्हे कोई असुविधा ना हो सके. उन्होंने मेला प्रशासन पर ये आरोप भी लगाया कि सेक्टर 4 में रैन बसेरो की संख्या बढ़ाकर बनानी चाहिए थी. अगर ये व्यवस्था की गयी होती तो आज ये दुर्घटना नही होती. इसके अलावा नंदी द्वार पर एक भी चार्जिंग पॉइंट ना होने की भी बात कही.
Leave a comment