Home मुख्य समाचार काशी तमिल संगमम के प्रथम दल के सदस्यों के प्रयागराज आगमन पर उनका भव्य रूप से किया गया स्वागत
मुख्य समाचार

काशी तमिल संगमम के प्रथम दल के सदस्यों के प्रयागराज आगमन पर उनका भव्य रूप से किया गया स्वागत

Share
Share

संगम क्षेत्र के विहंगम एवं मनोहारी दृश्य देखकर अभिभूत हुए काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यगण

प्रयागराज l काशी तमिल संगमम’’ कार्यक्रम के प्रथम दल के सदस्यों का मंगलवार को जनपद प्रयागराज आगमन पर टीम के सदस्यों का पुष्पवर्षा एवं मां तमिल की वंदना के साथ भव्य रूप से स्वागत किया गया। संगम क्षेत्र में पहुंचने पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा टीम के सदस्यों का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर काशी तमिल संगमम पर्यटकों के स्वागत में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत प्रस्तुत किए गए। काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यों को सुसज्जित नावों के द्वारा वीआईपी घाट से संगम ले जाकर मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम का अवलोकन/स्नान कराया गया तथा तीर्थराज प्रयागराज के महत्व के बारे में बताया गया। संगम क्षेत्र के अद्भुत एवं मनोहारी दृश्य देखकर सदस्यगण मंत्रमुग्ध हो गये। सदस्यगणों के द्वारा संगम क्षेत्र में वीआईपी घाट पर बनाये गये सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी लिया गया तथा सैण्डआर्ट का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल के द्वारा टीम के सदस्यों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संगम क्षेत्र कार्यक्रम के पश्चात काशी तमिल संगमम टीम के सदस्यगणों ने लेटे हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किए। इसके उपरांत टीम के सदस्य स्वामी नारायण मंदिर एवं चन्द्रशेखर आजाद पार्क भी गये। इस अवसर पर दल के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...