Home वाराणसी विशेष सचिव पूर्व/विधिक परामर्शी  ने हरहुआ व पिंडरा के कस्तूरबा व प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
वाराणसी

विशेष सचिव पूर्व/विधिक परामर्शी  ने हरहुआ व पिंडरा के कस्तूरबा व प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण

Share
Share

वाराणसी l में  देव प्रताप सिंह, विशेष सचिव पूर्व/विधिक परामर्शी, बेसिक शिक्षा विभाग उ०प्र० महोदय ने जनपद वाराणसी के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पिण्डराई विकास क्षेत्र-पिण्डरा, कम्पोजिट विद्यालय पिण्डराई विकास क्षेत्र पिण्डरा, आंगनबाडी केन्द्र पिण्डराई विकास क्षेत्र पिण्डरा एवं प्राथमिक विद्यालय ऐढे विकास क्षेत्र हरहुआ का निरीक्षण किया गया।

 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पिण्डराई में नामांकित 100 बालिकाओं में 95 बालिकायें उपस्थित पायी गयी। विद्यालय में निरीक्षण के समय अर्द्धवार्षिक परीक्षा हो रही थी। परीक्षा सुचिता पूर्वक करायी जा रही थी। वार्डेन पुष्पा सिंह सहित कुल 06 शिक्षिका विद्यालय में उपस्थित थीं। बालिकाओं से महोदय द्वारा वार्ता किया गया एवं सभी कों मन लगाकर पढने के लिये कहा गया।

कम्पोजिट विद्यालय पिण्डराई, विकास क्षेत्र पिण्डरा में नामांकित 414 छात्र-छात्राओं में 299 बच्चे उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय प्र०अ० श्यामलाल सहित 15 स्टाफ उपस्थित थे। कक्षा-कक्ष में बच्चों से वार्ता किया गया तथा पठन कौशल के गुण बच्चों को सिखाये गये। विद्यालय के प्र०अ० द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय के बाउण्ड्री की हाईट बहुत छोटी है जिसको उँचा करने की आवश्यकता है।

ऑगनबाडी केन्द्र पिण्डराई विकास क्षेत्र पिण्डरा का निरीक्षण किया गया। परिसर में दो ऑगनबाडी केन्द्र संचालित पाये गये। प्रथम केन्द्र में कार्यकत्री उर्मिला देवी, सहायक रसोईया मंजू देवी एवं 19 बच्चे उपस्थित पाये गये। द्वितीय केन्द्र में कार्यकत्री सीमा सिंह एवं सहायिका मालती देवी व कुल 38 बच्चे उपस्थित पाये गये।प्राथमिक विद्यालय ऐढे विकास क्षेत्र हरहुआ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय नामांकित 194 बच्चों में 144 बच्चे उपस्थित पाये गये तथा कार्यरत कुल 06 शिक्षक व 02 शिक्षा मित्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय में 80 प्रतिशत बच्चे निपुण हो गये। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक कक्षाओं में पढाते हुये पाये गये। विद्यालय का शैक्षिक वातावरण अच्छा पाया गया। मिड-डे मील अक्षयपात्रा के केन्द्रीयकृत किचेन से बच्चों को दिया जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
वाराणसी

पद्मश्री योग गुरु बाबा शिवानंद का निधन, 128 साल की आयु में वाराणसी में ली आखिरी सांस

वाराणसी । पद्मश्री से सम्मानित 128 वर्षीय योगगुरु बाबा शिवानंद का शनिवार...

वाराणसी

धधकती चिताओं के बीच खेली गई चिता भस्म की होली

अनोखी होली में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों का उमड़...

मुख्य समाचारवाराणसी

वाराणसी : टैबलेट पाकर गदगद हुए विद्यार्थी

चोलापुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी ग्राम पंचायत में स्थित सरस्वती गुरुकुल विद्यापीठ...