धाता l थाना क्षेत्र के किशनपुर चौकी के अंतर्गत प्रसिद्धपुर गेट के पास अनियंत्रित ट्रक ने महिला को जोरदार टक्कर मारी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही धाता थाना प्रभारी ब्रंदाबनराय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए मौका मुआयना करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया धाता थाना क्षेत्र के वाले का पुरवा निवासी हंसराज अपनी पत्नी गुड़िया देवी जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के साथ आज सुबह बजरंगबली के दर्शन करने के लिए राजापुर जिला बांदा के लिए जा रहे थे अनियंत्रित ट्रक ने परसिद्धपुर गांव के गेट के पास पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई महिला गिरकर ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई ट्रक मौके से नदारत हो गया उनकी तीन संताने है दो लड़कियां और एक लड़का जिनका रो रोकर बुरा हाल है
Leave a comment