कुशीनगर। जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आज जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर धूस स्थान, पडरौना कुशीनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें आज से 03 दिन पूर्व तक जन्म लिए हुए बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया गया, तथा उनकी माताओं श्रीमती अनामिका देवी पत्नी शिवकुमार, श्रीमती उषा देवी पत्नी संजय श्रीमती सुमन, पत्नी बृजेश, श्रीमती रूबिना खातून पत्नी जूमारहिम, श्रीमती सफिया पत्नी अजमून, श्रीमति मदिना देवी पत्नी फकरुदीन श्रीमति विन्दा देवी, पत्नी रामू, खुशबुन पत्नी असलम श्रीमति विन्दा पत्नी हेमन्त, श्रीमति सुमित्रा देवी पत्नी जितेन्द्र श्रीमति शिम्पी पत्नी विघा, को मिष्ठान, सॉल, बेवी किट, गुडिया, इत्यादि उपहार स्वरूप दिया गया, तथा महिला कल्याण द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया, जिसमें उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के विषय में जानकारी दिया गया। इस अवसर पर एच०एस राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, विनय कुमार जिला प्रोवेशन अधिकारी, श्रीमती राजेश्वरी कुमारी नर्स ऑफिसर, जिला समन्वयक, वन्दना, सहित जिला प्रावेशन कार्यालय के अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
Leave a comment