कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के समापन के बाद हुई परीक्षा
बाँदा। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा प्रायोजित एवं अप्रैल ट्रेनिंग एंड डिजाइन केंद्र द्वारा आयोजित 10 दिवसीय विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कौशल एवं उद्यमी विकास प्रशिक्षण का आयोजन स्थानीय बजरंग इंटर कॉलेज में किया गया था,जिसके समापन के पश्चात रविवार को प्रतिभागियों की परीक्षा कराई गई,प्रशिक्षण कार्यक्रम में 200 प्रतिभागियों को सिलाई एवं दर्जी मशीन का प्रशिक्षण दिया गया था। रविवार को संस्था की निदेशक रचना तिवारी के निर्देशन में परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ लिखित एवं मौखिक परीक्षा कराई गई,साथ में प्रतिभागियों का प्रैक्टिकल भी कराया गया।
Leave a comment