Home बस्ती गौरा में सरकारी भूमि खाली करवाने की शिकायत कर्ता सरदार पर पड़ सकती है भारी  जान से मारने की मिली धमकी
बस्ती

गौरा में सरकारी भूमि खाली करवाने की शिकायत कर्ता सरदार पर पड़ सकती है भारी  जान से मारने की मिली धमकी

Share
Share

बस्ती ( कप्तानगंज ) – तेज तर्रार जिला अधिकारी आन्द्रा वामसी ने नये सिरे से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा / भूमाफियाओं की सूची बनाने का निर्देश दिया था एवं सरकारी भूमि को चिन्हित करके भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए आदेश जारी है । जिला अधिकारी के कड़े आदेश के बाद भी तहसील हर्रैया की राजस्व टीम सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले पर मेहरबान है । नगर पंचायत कप्तानगंज बाजार से सटा गौरा गांव में गाटा संख्या 32 व 98 खलिहान तथा गाटा संख्या 81 गढ़हा और गाटा संख्या 80 व गाटा संख्या 96 खाद गड्डा के नाम से दर्ज है । एक वर्ष से लगातार सरकारी भूमि को खाली कराने के लिए गौरा निवासी सरदार थाना दिवस , तहसील दिवस , जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री से शिकायत कर रहे हैं । एक वर्ष से लगातार शिकायत के बाद भी तहसील हर्रैया की राजस्व टीम कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं । आखिर क्यों ? हल्का लेखपाल एवं कानूनगों जांच एवं कार्रवाई के नाम पर लीपापोती करने में जुटे हैं । शिकायत कर्ता सरदार को दबंगों द्वारा जान से मारने की दी जा रही है और दबंगों के द्वारा कहा जा रहा है कि यदि तुम सरकारी भूमि को खाली कराने के लिए उच्च अधिकारियों से शिकायत करना बन्द नही करोगें तो हम सब मिलकर चार पहिया वाहन तुम्हारे ऊपर चढ़वा कर जान से मार देगें चार पहिया वाहन का इन्सोरेंस रहेगा । वाहन का इन्सोरेंस रहने पर गाड़ी मालिक का कुछ नही होगा इधर तुम्हारी जान चली जायेगी उधर मुकदमा इन्सोरेंस कम्पनी लड़ेगी और हम सब सरकारी भूमि कब्जा किये रहेगें । पीड़ित शिकायत कर्ता ने दिनांक – 09 – 12- 2023 को थाना दिवस कप्तानगंज पर आईजी एवं जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है । थाना दिवस कप्तानगंज पर सरकारी भूमि की शिकायत करने पहुंचे सरदार को देख हल्का लेखपाल आग बबूला हो गया और सरदार से कहा कि यदि तुम बार – बार सरकारी भूमि को खाली करवाने के लिए हमारे खिलाफ शिकायत कहीं करोगें तो हम तुम्हे फर्जी मुकदमें में जेल भेजवा देगें । शिकायत कर्ता सरदार बहुत डरा हुआ है कि कहीं कोई अप्रिय घटना मेरे परिवार के साथ न घट जाएं और डीआईजी एवं जिलाधिकारी के द्वारा दबंगों एवं राजस्व टीम पर कार्रवाई करने का आश्वसन मिलने पर विश्वास करके घर बैठा हुआ है । थाना दिवस की शिकायत पर कप्तानगंज पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बस्ती

मकान में लगी भीषण आग, मां और दो मासूम बच्चे जिंदा जले, पिता गंभीर

बस्ती । हर्रैया कस्बे की अंजहिया गली में रविवार तड़के चार बजे...

बस्ती

कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत, शवों की नहीं हो पाई पहचान

बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे...

बस्ती

एक वर्ष के बाद दुष्कर्म मामले में दुबौलिया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गरीब लड़की की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ...

बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : नगर पंचायत में लोगों को उपलब्ध कराए कूड़ादान

कप्तानगंज (बस्ती)। नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नंबर-10 में सभासद लक्ष्मी त्रिपाठी...