Home बस्ती एक वर्ष के बाद दुष्कर्म मामले में दुबौलिया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बस्ती

एक वर्ष के बाद दुष्कर्म मामले में दुबौलिया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Share
Share

गरीब लड़की की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता ने दुबौलिया थाना , पुलिस अधीक्षक , महिला थाना व मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत

पांच माह के मासूम बच्ची को गोद ले लेकर पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी

दुबौलिया बस्ती। एक वर्ष बाद युवती के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी युवक व अन्य अज्ञात के खिलाफ दुबौलिया पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर दुबौलिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गरीब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती, महिला थाना बस्ती के शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी पीड़िता ने आरोप लगाया था कि दुबौलिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नरहरपुर निवासी नीरज पुत्र राजेन्द्र उपाध्याय ने एक वर्ष से लगातार प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और गर्भ ठहर जाने पर गर्भ निरोधक गोलियां देकर गर्भ खराब करने के लिए दबाव बनाया था।

गर्भ निरोधक गोलियां न खाने पर अर्थात पीड़िता द्वारा गर्भपात न कराने पर जान से मारने का प्रयास किया था आरोपी नीरज गर्भपात कराने में असफल होने पर एवं जान से मारने में असफल होने पर पीड़िता को बहला फुसलाकर कर पीड़िता को मायके लाकर छोड़ दिया और आरोपी ने कहा कि हम हिन्दू रीति रिवाज से धूमधाम से शादी करके से अपने घर ले जाऊंगा बाद में चोरी से आरोपी पीड़िता के मायके से अपने घर नरहरपुर भाग गया अब फोन पर पीड़िता को धमकी दे रहा था कि हम तुम से किसी भी हाल में शादी नही करेंगे और न ही तुम्हे अपने घर पर ले जाऊंगा तुम्हे हमारे खिलाफ जितना भी शिकायत करना हो कर लो हमारा कुछ नहीं होगा ।
पीड़िता के पास 05 महीने की दूधमुंही बच्ची है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले लाख दावे कर रही हो लेकिन प्रदेश में महिला अपराध के मामलों में कमी नही हो पा रही है । हर साल महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही । प्रदेश में महिला आकंड़े उस समय के हैं जब चार साल से यूपी सरकार प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान चला रही है जिसके तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क खोली गई है साथ ही सुनवाई के लिए निजी केबिन बनाए गए हैं इसको लेकर सरकार ने महिला विवेचक और महिला सिपाहियों की विशेष नियुक्ति की गई है। खैर यह सब वादे खोखले साबित हो है । महिला अपराध को कम करना प्रदेश सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है।
सूत्रों की माने तो दुबौलिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की एक गरीब युवती को एक वर्ष पहले नीरज नामक युवक ने जबरन बलात्कार कर दिया था तब पीड़िता ने नीरज द्वारा जबरन किये गये दुष्कर्म की सूचना परिजनों को दी थी । परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुबौलिया थाने में तहरीर देने जा रहे थे तब आरोपी नीरज ने कहा था कि हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई न कीजिए हम पीड़िता के साथ में शादी कर लेंगे तब पीड़िता एवं परिजनों ने आरोपी के द्वारा शादी करने की बात पर सहमत हो गए थे और दुबौलिया थाने में आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत नही किया था तभी नीरज पीड़िता का आबरु लूट रहता है । पीड़िता अपने 05 माह के दूधमुहे बच्चे को लेकर अधिकारियों के चौखट पर न्याय की उम्मीद के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन युवती को सिर्फ हर जगह से न्याय दिलाने का आश्वसान दिया जा रहा है। युवती का आरोप है कि नीरज नाम का युवक शादी का झांसा देकर एक वर्ष से युवती को हवस का शिकार बनाता रहा जब महिला के पेट में युवक का जब बच्चा रुक गया तो उस मासूम को भी युवक ने खत्म करने की कोशिश भी किया था । अब महिला न्याय की उम्मीद में 05 माह के दूधमुहे बच्ची के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है । आरोपी नीरज के द्वारा किया गया कुकृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है लेकिन दुबौलिया पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाएं आरोपी को संरक्षण देने में जुटी थी जिसको लेकर जिले में तरह – तरह की चर्चाएं हो रही है कि गरीब पीड़िता की खुले आम आबरु लूट कर खुलेआम घूम रहा है । पीड़िता गरीब परिवार से सम्बंधित है और आरोपी बड़े खानदान से जुड़ा है इसीलिए पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है ।
उक्त मामले पर क्षेत्राधिकारी हरैया / प्रभारी क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर आरोपी नीरज व अन्य अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दुबौलिया थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है और मामले की जांच की जा रही है ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बस्ती

मकान में लगी भीषण आग, मां और दो मासूम बच्चे जिंदा जले, पिता गंभीर

बस्ती । हर्रैया कस्बे की अंजहिया गली में रविवार तड़के चार बजे...

बस्ती

कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत, शवों की नहीं हो पाई पहचान

बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे...

बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : नगर पंचायत में लोगों को उपलब्ध कराए कूड़ादान

कप्तानगंज (बस्ती)। नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नंबर-10 में सभासद लक्ष्मी त्रिपाठी...

बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : सचिव की मिलीभगत से भदावल कला में मनरेगा के कार्यों में मनमानी

रोजगार सेवक के स्तर से मिट्टी पटाई कार्य में पौधरोपण का अपलोड...