नई दिल्ली। भारतीय खेत मजदूर यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को नई दिल्ली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मुख्यालय अजय भवन में शुरू हुई। इस बैठक में देश भर से यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में खेत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के महासचिव कामरेड फूलचंद यादव ने खेत मजदूरों की आर्थिक व सामाजिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ सुझाव भी दिए। उनके साथ कई अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
Leave a comment