सीबीआई ने पकड़ा, प्रधान डाकघर आगरा में तैनात थे दोनों आरोपी
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रधान डाकघर, आगरा के वरिष्ठ पोस्टमास्टर देवेंद्र कुमार एवं जनसंपर्क निरीक्षक राजीव दुबे को २० हजार रुपये की रिश्वत देते हुए गिरफ्तार किया है। इसके साथ सीबीआई ने दोनों आरोपियों के आगरा एवं मथुरा स्थित आवासीय परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। दोनों आरोपियों को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश, गाजियाबाद की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर प्रधान डाकघर, आगरा के वरिष्ठ पोस्टमास्टर देवेंद्र कुमार एवं जनसंपर्क निरीक्षक राजीव दुबे के विरुद्ध 21 जून को मामला दर्ज किया। आरोप है कि प्रधान डाकघर, आगरा में कार्यरत शिकायतकर्ता को हाल ही में वरिष्ठ अधीक्षक, डाकघर, आगरा मंडल, आगरा के आदेश पर दिनांक 25 अप्रैल द्वारा फोर्ट प्रधान कार्यालय, आगरा में स्थानांतरित कर दिया गया था। कथित तौर पर शिकायतकर्ता के विरुद्ध एक विभागीय कार्यवाही लंबित थी।
आरोपी वरिष्ठ पोस्टमास्टर ने शिकायतकर्ता के विरुद्ध लंबित विभागीय कार्यवाही में अनुकूल रिपोर्ट व निर्णय देने के लिए तथा उसे अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को राहत देने के लिए आरोपी जनसंपर्क निरीक्षक के माध्यम से शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांगी। इसके बाद आरोपियों ने रिश्वत की राशित घटाकर ५० हजार रुपये कर दी।
सीबीआई ने जाल बिछाया एवं उक्त आरोपियों को रिश्वत की राशि स्वीकार करने के दौरान पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान, लोकसेवक वरिष्ठ पोस्टमास्टर ने शिकायतकर्ता को २० हजार रुपये रिश्वत राशि जनसंपर्क निरीक्षक को सौंपने का निर्देश दिया। जनसंपर्क निरीक्षक ने २० हजार रुपये की रिश्वत वरिष्ठ पोस्टमास्टर को सौंप दी। दोनों आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया।
Leave a comment