Home लखनऊ तेंदुए से भिड़ी मां, अपनी बेटी को बचाया
लखनऊ

तेंदुए से भिड़ी मां, अपनी बेटी को बचाया

Share
Share

बहराइच। कतर्नियाघाट के सुजौली वन रेंज में बृहस्पतिवार दोपहर 10 वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बेटी की चींख सुन पास मौजूद मां डंडा लेकर तेंदुए से भिड़ गई। कुछ देर बाद तेंदुआ बालिका को छोड़ कर जंगल में फरार हो गया। इस घटना में घायल बालिका को पीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया।
सुजौली वन रेंज के ग्राम रमपुरवा मजरा बनकटी निवासी रंजना (10) बृहस्पतिवार दोपहर अपनी मां ऊषा के साथ खेत गई थी। खेत में पहले से बैठे तेंदुए ने रंजना पर हमला कर दिया। बेटी की चींख सुन मां ऊषा पास पड़ा डंडा लेकर तेंदुए पर टूट पड़ी और शोर मचाना शुरु किया। ऊषा की चींख सुन खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण लाठी लेकर दौड़े। मां के संघर्ष व ग्रामीणों को आता देख तेंदुए रंजना को छोड़ कर जंगल में फरार हो गया।
इस घटना में गंभीर रुप से घायल रंजना को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली ले जाया गया। हमले की सूचना सुजौली वन रेंज कार्यालय को दी गयी। सूचना पर वन दरोगा अनिल कुमार, वनकर्मी मोहम्मद उमर, विकास राजपूत के साथ पीएचसी पहुंचे और जांच पड़ताल की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
लखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने इको गार्डन में मनाई बाबा साहब की जयंती

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नौकरी की मांग कर रहे आरक्षित...

लखनऊ

डीए की एकता ही संविधान और आरक्षण बचाएगी : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबासाहेब...