Home लखनऊ सर्वेक्षण व नियोजन की समस्याओं पर किया मंथन
लखनऊ

सर्वेक्षण व नियोजन की समस्याओं पर किया मंथन

Share
Share

ग्रेटर शारदा सहायक समादेश मुख्यालय पर हुई बैठक

लखनऊ। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश मुख्यालय पर बुधवार को सर्वेक्षण एवं नियोजन से सम्बन्धित संस्थाओं की एक बैठक हुई। अध्यक्ष एवं प्रशासक की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडवांस जियोटेक, जियो-विजन एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुई। संस्थाओं द्वारा विभाग में गत वर्षों में किये गये सर्वेक्षण एवं नियोजन से सम्बन्धित कार्यों एवं अनुभवों को साझा किया गया।
बैठक के दौरान संस्थाओं द्वारा सर्वेक्षण एवं नियोजन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया।

  • 31 आईवी का स्थलीय मिलान सुचारू रूप से नहीं होना।
  • कुलाबों का कमाण्ड ऐरिया एवं 31 आईवी में अन्तर का होना।
  • कुलाबों का सही स्थान पर चिन्हीकरण/स्थापन का न होना।
  • कुलाबों का स्थापन सही एफएसएल पर न होना।
  • एफएसएल पर पानी का न चलना एवं टेल तक पानी का न पहुँचना।
  • कुलाबों के कमाण्ड ऐरिया का ओवरलैपिंग का होना।
    -सजरा मानचित्र पर कुलाबो की सीमा का उचित एवं सही सीमांकन न होना।
    -कुलाबों/सजरा मानचित्र का चकबन्दी के कारण सर्वे के दौरान मिलान न होना।
    -मानचित्रों का सही स्कैन न होना जिसके कारण जिसके सेटेलाइट इमेज पर गुणवत्तापूर्ण जियो रेफरेंसिंग न होना।

सर्वसम्मति से एक दिवसीय प्रशिक्षण शीघ्र करने का निर्णय लिया गया ताकि सभी समस्याओं का समाधान, सभी के विचार विमर्श से और आपसी सहमति से लिया जा सकें। इसमें ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास परियोजना/प्राधिकारी, केन्द्रीय जल आयोग, सर्वेक्षण एवं नियोजन से सम्बन्धित इम्पैन्ल्ड संस्थाओं से सम्बन्धित कम्पनी के लोग भाग लेगें। बैठक में राजीव यादव, अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक एवं रजनीश प्रकाश चौधरी, संयुक्त निदेशक/अधीक्षण अभियन्ता, गौरी शंकर, वरिष्ठ मृदा रसायन सहायक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश मुख्यालय आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
लखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती : आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने इको गार्डन में मनाई बाबा साहब की जयंती

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नौकरी की मांग कर रहे आरक्षित...

लखनऊ

डीए की एकता ही संविधान और आरक्षण बचाएगी : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबासाहेब...