Home जौनपुर प्रेमी के शादी से इन्कार पर प्रेमिका नदी में कूदी
जौनपुर

प्रेमी के शादी से इन्कार पर प्रेमिका नदी में कूदी

Share
Share


जौनपुर । केराकत क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने नदी में उस समय छलांग लगा दी जब प्रेमी विवाह करने से मना कर दिया। प्रेमी के प्यार से आहत होकर प्रेमिका ने केराकत थानागद्दी जलालपुर मार्ग पर स्थित गोमती नदी के पुल से नीचे छलांग लगा ली। युवती के नदी में डूबते देख शव दाह संस्कार करने आए लोग व गोताखोरों की मदद से युवती को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती के उपचार हेतु केराकत सामुदायिक केंद्र लाकर मामले की छानबीन में जुट गई।

युवती के पिता ने बताया कि केराकत स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज दसवीं कक्षा में नामांकन के लिए मेरी पुत्री स्कूल गई हुई थी।इसी दौरान गांव का लड़का स्कूल से लड़की को बहला-फुसलाकर लेकर भाग गया। देर शाम घर वापस नहीं लौटने पर कोतवाली पहुंच मामले से अवगत कराया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय लड़की खोज कर लाने की बात कही गई। लगभग दस दिन बाद बुधवार की शाम पुत्री घर लौट आप बीती बताई। जिसके गुरुवार की सुबह गांव के संभ्रांत लोगों के बीच बैठक हुई।

बैठक में   जब दोनों को आमने-सामने किया गया तो लड़का शादी करने से इनकार कर दिया मगर मेरी पुत्री शादी करने की जिद पर अड़ी रही। मगर लड़का बार-बार शादी करने से इनकार करता रहा। जिससे आहत होकर मेरी पुत्री ने गोमती नदी के पुल से नीचे छलांग लगा ली। फिलहाल युवती का उपचार चल रहा है चिकित्सकों ने युवती की हालत को स्थिर बताई। वही घटना के बाद प्रेमी घर से फरार बताया जा रहा।मिली जानकारी के अनुसार अनुसार युवती के माता पिता   विकलांग है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेशजौनपुर

किन्नरों ने लगाया जाम, गैग रेप के बाद हत्या का आरोप

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किन्नर की मौत सड़क हादसे में हो...

जौनपुर

प्रधान ने परिजनों के नाम पर किया 34 लाख का घपला  

 जौनपुर। जिले के एक गांव के प्रधान पर अपने परिवार और करीबी...

जौनपुर

जौनपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

जौनपुर । उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर...

जौनपुरमुख्य समाचार

परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने नकदी व लाखों के जेवरात लूटे

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में हुई वारदात केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के...