Home नई दिल्ली अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि से हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी
नई दिल्ली

अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि से हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Share
Share


नईदिल्ली । उत्तर भारत के कई राज्यों में अंधड़ और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में लगातार हो रहे इजाफे पर ब्रेक लगने से लोगों को थोड़ी राहत नसीब हुई है।
भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में अंधड़, बिजली गिरने के साथ बारिश और कुछ जगह ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
पिछले 2 दिनों से आंधी-बारिश के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में तबाही मची हुई है। खराब मौसम के कारण बिहार में 80 लोगों की जान चली गई, जबकि उत्तर प्रदेश में 22 की मौत हो चुकी है।
इसी के साथ झारखंड़ में 4,हरियाणा और उत्तराखंड में 2-2 लोगों की मौत की जानकारी है।
बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से नुकसान हुआ है।
आईएमडी के अनुसार, आज बिहार के 12 जिलों में तेज हवा चलने, मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की गति से हवा चल सकती है, वहीं कुछ जगह ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
राजस्थान में भी अंधड़, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...