Home उत्तर प्रदेश संभल की शाही जामा मस्जिद का बदलेगा नाम, एएसआई ने भेजा नया साइनबोर्ड
उत्तर प्रदेश

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदलेगा नाम, एएसआई ने भेजा नया साइनबोर्ड

Share
Share

संभल । संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हाल ही में एक नया विवाद सामने आया है, क्योंकि इसके नाम में बदलाव किया जा रहा है। अब इस ऐतिहासिक स्थल को ‘जुमा मस्जिदÓ के नाम से पहचाना जाएगा। इस नाम परिवर्तन की पहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (्रस्ढ्ढ) द्वारा की गई है। उनके द्वारा भेजे गए नए साइनबोर्ड में शाही जामा मस्जिद की जगह जुमा मस्जिद लिखा गया है।
फिलहाल यह नया बोर्ड संभल की सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा गया है, और उस पर स्पष्ट रूप से लिखा है: ्रस्ढ्ढ संरक्षित स्मारक जुमा मस्जिद। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के वकील विष्णु शर्मा ने यह बताया कि मस्जिद परिसर के बाहर एएसआई द्वारा लगवाया गया मूल बोर्ड, जिस पर जुमा मस्जिद लिखा था, कथित तौर पर हटा दिया गया और उसकी जगह एक नया बोर्ड लगा दिया गया जिस पर शाही जामा मस्जिद लिखा है।
शर्मा के अनुसार, एएसआई के आधिकारिक दस्तावेजों में इस स्थल का नाम जुमा मस्जिद के रूप में दर्ज है, और मस्जिद के अंदर पहले से ही एक नीला एएसआई बोर्ड इसी नाम के साथ मौजूद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
उत्तर प्रदेश

मेघालय हनीमून मामला: सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया ड्रग्स पीड़ित

लखनऊ। मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी...

उत्तर प्रदेश

पुरानी के बदले लाई गई नई राष्ट्रीय स्वास्थ नीति से हुआ अभूतपूर्व सुधार : अनुप्रिया पटेल

प्रयागराज। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि पिछले...