Home नई दिल्ली देश छोड़कर भागे ललित मोदी को भारत लाना होगा मुश्किल, भारतीय पासपोर्ट छोड़ हासिल की इस देश की नागरिकता
नई दिल्ली

देश छोड़कर भागे ललित मोदी को भारत लाना होगा मुश्किल, भारतीय पासपोर्ट छोड़ हासिल की इस देश की नागरिकता

Share
Share


नई दिल्ली ।
आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भारतीय पासपोर्ट को सरेंडर करने के लिए आवेदन कर दिया है। उन्हें वनुआतु की नागरिकता मिल गई है। ललित मोदी मनी लॉन्ड्रिंग औऱ विदेशी मुद्रा कानूनों के उल्लंघन के आरोपी हैं। एजेंसियों से बचने के लिए वह 2010 में ही भारत छोड़कर भाग गए थे। अब किसी और देश की नागरिकता मिलने के बाद ललित मोदी का प्रत्यर्पण और भी मुश्किल हो गया है। जिस देश की नागरिकता मिलने का दावा किया गया है वह एक छोटा सा देश है जो कि प्रशांत महासागर के एक द्वीप में ही फैला हुआ है। प्रत्यर्पण संधि के मामलों में यह देश पहले से ही कुख्यात है।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, ‘उसने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना पासपोर्ट जमा करने के लिए आवेदन किया है।Ó जानकारी के मुताबिक ललित मोदी को 30 दिसंबर 2024 को ही वनुआतु की नागरिकता मिल गई थी।
जयसवाल ने कहा, कानून के मुताबिक जिस तरह से भी संभव होगा हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ललित मोदी पर 2009 में आईपीएल के लिए 425 करोड़ की टीवी डील करने में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। ढ्ढक्करु 2010 के बाद ललित मोदी को बीसीसीआई से सस्पेंड कर दिया गया। पुणे और कोच्चि की फ्रेंचाइजी से डील मामले में गड़बड़ी करने के आरोप में उनपर यह कार्रवाई की गई थी। क्चष्टष्टढ्ढ ने उनके खिलाफ जांच करवाई औऱ दोषी पाए जाने पर 2013 में आजीवन बैन कर दिया। वह लंबे समय से लंदन में ही रह रहे हैं। कई बार इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। 2015 में ललित मोदी के खिलाफ मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट ने गैरजमानती वॉरंट जारी किया।


ललित मोदी अब जिस देश के नागरिक हैं वह देश प्रशांत महासागर में करीब 80 छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। इस देश की आबादी करीब 3 लाख ही है। 1980 में यह देश फ्रांस और ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ था। वनुआतु इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत नागरिकता देता है। यहां एक आवेदन पर करीब 1.3 करोड़ रुपये का खर्च आता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
नई दिल्ली

उत्तर भारत के कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आने...

नई दिल्ली

दिल्ली में द्वारका के शब्द अपार्टमेंट में लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

नईदिल्ली। दिल्ली के द्वारका में सेक्टर 13 स्थित एक रिहायशी अपार्टमेंट में...

नई दिल्ली

भीषण गर्मी से उत्तर भारत में हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

नईदिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी के तल्ख तेवरों ने लोगों का जीना...

नई दिल्ली

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली । इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय...