Home बस्ती ग्राम पंचायत कोप में जारी फर्जी मस्टर रोल का नही होगा भुगतान – के ० पी० गिरी  तकनीकी  सहायक
बस्ती

ग्राम पंचायत कोप में जारी फर्जी मस्टर रोल का नही होगा भुगतान – के ० पी० गिरी  तकनीकी  सहायक

Share
1702814487909
Share

बस्तीl (कुदरहा ) – ग्राम पंचायत कोप की ग्राम प्रधान जानकी देवी ने फर्जी मस्टर रोल जारी कराकर फर्जी भुगतान प्राप्त करने की तैयारी से ब्लाक अधिकारियों की नींद खुल गई है । बस्ती जिले का पहला ऐसा ग्राम पंचायत कोप है जहां पर रोजगार सेवक को दर किनार  करके ब्लाक में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर से मस्टर रोल कराते हैं और रोजगार सेवक को बिना किसी सूचना के मनरेगा कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी ग्राम प्रधान लगाते हैं । ग्राम पंचायत कोप में ग्राम प्रधान जानकी देवी द्वारा समस्त कराये गये मनरेगा कार्यों में मस्टर रोल पर रोजगार सेवक का हस्ताक्षर कराये बिना भुगतान धड़ल्ले से हो रहा है । मनरेगा कार्यों में रोजगार सेवक / मेट द्वारा मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगायी जाती है । वर्तमान समय में ग्राम पंचायत कोप में जारी फर्जी मस्टर रोल दिनांक – 17-12-2023 को पूर्ण हो गया । कोप में 10 साइडों का मस्टर रोल जारी है और 213 मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लग रही है । जिसमें 08 प्रधानमंत्री आवास की मजदूरों की हाजिरी लग रही है एवं दो साइडो पर लगभग 200 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर मस्टर रोल पूर्ण कर लिया है । प्रथम साइड कोप से हर्रैया बंधे के किनारे मिट्टी पटाई कार्य एवं सुबाष के खेत से लल्लू के खेत चक मार्ग / चकबंध निर्माण कार्य का फर्जी मस्टर पूर्ण हो गया है । रोजगार सेवक ने ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी मस्टर रोल का खुलासा करते हुए कहा कि हम तो रोजगार सेवक है लेकिन ग्राम प्रधान जानकी देवी और ब्लाक अधिकारियों की मिलीभगत से हमको मनरेगा कार्यों से दूर कर दिया गया है । हमको शासन से प्राप्त आदेश के अनुसार मस्टर रोल जारी करने के लिए आई डी और पासवर्ड मिल गया है लेकिन ग्राम प्रधान जानकी देवी चोरी – चोरी मस्टर रोल जारी कराकर मनचाहा हाजिरी लगा लेते हैं । आज दिनांक – 17 – 12 – 2023 को दो साइडो का फर्जी मस्टर रोल पूर्ण हो गया है जिसमें कोई मनरेगा मजदूर कार्य नही कर रहे हैं । इसी साइड का मई 2023 में भी फर्जी मस्टर रोल जारी करवाकर फर्जी भुगतान प्राप्त किया गया था दोबारा फर्जी भुगतान कराने में ग्राम प्रधान तैयारी में जुटे हैं इस सम्बन्ध में सचिव से जानकारी के लिए मीडिया टीम ने फोन किया तो सचिव ने मीडिया टीम का फोन रिसीव नहीं किया । उक्त प्रकरण में तकनीकी सहायक ( जे ई ) के0 पी० गिरी ने बताया कि हमने ग्राम प्रधान के फर्जी कार्यों की जांच कर लिया है मौके पर न तो कोई मनरेगा कार्य चल रहा है एवं न तो मनरेगा मजदूर ग्राम पंचायत कोप में कार्य कर रहे हैं । ग्राम पंचायत कोप में जारी फर्जी मस्टर रोल के कार्यों की एम० बी० नही होगी । और जारी फर्जी मस्टर रोल को जीरो कर दिया जायेगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
बस्ती

मकान में लगी भीषण आग, मां और दो मासूम बच्चे जिंदा जले, पिता गंभीर

बस्ती । हर्रैया कस्बे की अंजहिया गली में रविवार तड़के चार बजे...

बस्ती

कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौके पर मौत, शवों की नहीं हो पाई पहचान

बस्ती । उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे...

बस्ती

एक वर्ष के बाद दुष्कर्म मामले में दुबौलिया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गरीब लड़की की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ...

बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : नगर पंचायत में लोगों को उपलब्ध कराए कूड़ादान

कप्तानगंज (बस्ती)। नगर पंचायत कप्तानगंज के वार्ड नंबर-10 में सभासद लक्ष्मी त्रिपाठी...