Home अयोध्या अवध विवि की एनईपी स्नातक की परीक्षाएं 18 दिसम्बर से
अयोध्या

अवध विवि की एनईपी स्नातक की परीक्षाएं 18 दिसम्बर से

Share
Share

464 परीक्षा केन्द्रों पर 5 लाख 55 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसम्बर से तीन पालियों में शुरू होगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सात जनपदों में 464 परीक्षा केन्द्र बनाये गए। इस परीक्षा में लगभग 5 लाख 55 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विवि के परीक्षा नियत्रंक उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के आदेशानुसार एनईपी के अन्तर्गत संचालित स्नातक बीए, बीएससी व बीकाॅम की परीक्षा 18 दिसम्बर से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा की शुचिता के लिए 464 केन्द्र बनाये गए है। वहीं अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, अम्बेडकरनगर, गोण्डा, बहराइच, सुल्तानपुर में कुल 18 नोडल केन्द्र बनाये गए है। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न कराई जायेगी। विवि के मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि स्नातक परीक्षा को पारदर्शितापूर्ण सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों को यथा निर्देश प्रदान कर दिया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 8 से 10 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11ः30 से 1ः30 बजे तक व तृतीय पाली की परीक्षा 3 से 5 बजे तक चलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
अयोध्या

अयोध्या : रामनवमी के अभिजीत मुहूर्त पर श्री रामलला के ललाट पर सजा सूर्य तिलक

अयोध्या । रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला...

अयोध्या

कई संगठनों ने किया बनवीरपुर घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग

दुर्घटना को दिया जा रहा है हत्या का रुप मजिस्ट्रेटी जांच में...

अयोध्यामुख्य समाचार

भक्तों को राम पथ पहुंचाएगा अवध आगमन पथ

75 फीसदी निर्माण पूरा, 16.89 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार...