बस्ती (कप्तानगंज ) – ग्राम पंचायत पगार में 07 दिसम्बर को कोटेदार चयन (उचित दर विक्रेता दुकान ) के लिए पूरे ग्राम पंचायत में डुग्गी – मुनादी करायी गयी । आपको बता दें कि विकासखण्ड कप्तानगंज अर्न्तगत ग्राम पंचायत पगार में पूर्व उचित दर विक्रेता की दुकान संख्या – 20125599 को आपूर्ति निरीक्षक हर्रैया ने राशन वितरण अनिमियता की शिकायत पर जांच करके निलंबित कर दिया था । जिसमें ग्रामीणों ने पूर्व उचित दर विक्रेता दुकान के खिलाफ राशन घटतौली , समय से राशन का वितरण न करना , अंगूठा लगवाकर बार – बार दौड़ाना , महिलाओं के साथ अर्मायादित भाषा का प्रयोग करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाया था । जिसकी जांच उपजिलाधिकारी हर्रैया ने जांच टीम गठित करके ग्राम पंचायत में पूर्व उचित दर विक्रेता दुकान के खिलाफ जांच कराया था जांच में राशन कार्ड धारकों का बयान भी दर्ज किया गया था ग्रामीणों का आरोप / शिकायत सही पाये जाने पर पूर्व उचित दर विक्रेता दुकान के खिलाफ कार्रवाई हुई थी पूर्व उचित दर विक्रेता के निलंबित होने के बाद भी ग्रामीणों ने लगातार शिकायत करके जिलाधिकारी , जिला पूर्ति अधिकारी , मा० मुख्यमंत्री से पूर्व उचित दर विक्रेता दुकाम को बर्खास्त करने की मांग किया था । जिलाधिकारी ने ग्रामीणों / राशन कार्ड धारकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पूर्व उचित दर विक्रेता दुकान को बर्खास्त भी कर दिया था और दूसरे ग्राम पंचायत के उचित दर विक्रेता दुकान से अटैच कर दिया था एवं अटैच उचित दर विक्रेता दुकान को निर्देश दिया था कि ग्राम पंचायत पगार के राशन कार्ड धारकों की समस्याओं को ध्यान में रखकर राशन वितरण करे । कई महीनों से राशन कार्ड धारकों को दूसरे ग्राम पंचायत के उचित दर विक्रेता दुकान से राशन प्राप्त करना पड़ रहा था । उप जिला अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय हर्रैया के आदेश कार्यालय पत्रांक संख्या – 307 / उ0 जि० अ० – आपूर्ति प्रस्तव / 2023 दिनांक -13-09-2023 के अनुपालन के क्रम में उचित दर विक्रेता के चयन/ प्रस्ताव हेतु ग्राम पंचायत पगार में खुली ग्राम सभा की बैठक दिनांक – 07-12-2023 को प्राथमिक विद्यालय पगार प्रांगण में दिन में 12.00 बजे निर्धारित की गयी हे | उचित दर विक्रेता दुकान के चयन की आरक्षण श्रेणी अनुसूचित जाति है । इस सम्बंध में सचिव मो. शकिल ने बताया कि उचित दर विक्रेता दुकान का चयन सरकारी शासनादेश के अनुसार किया जायेगा जिसमें खण्ड विकास अधिकारी , एडीओं पंचायत , एडीओं आई एस बी , सचिव समेत अन्य लोग उपस्थित रहेगें ।
Leave a comment