Home मुख्य समाचार संयुक्त युवा सेवा समिति के सदस्यों ने घेरा डिप्टी सीएम का आवास
मुख्य समाचारलखनऊ

संयुक्त युवा सेवा समिति के सदस्यों ने घेरा डिप्टी सीएम का आवास

Share
Share

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों को सेवा विस्तार देने की मांग


लखनऊ। संयुक्त युवा सेवा समिति के पदाधिकारियों की अगुवाई में बुदवार सुबह विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आवास घेर लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस बल ने संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बसों में भरकर वहां हटाया।


संयुक्त युवा सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष कुलदीप कुमार पटेल ने बताया कि युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। उनके अधिकारियों के लिए संयुक्त युवा सेवा समिति संघर्ष करती रहेगी। कुलदीप के मुताबिक कोविड संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य विभाग में संविदा एवं आउटसोर्सिंग के तहत रखे गए कर्मचारियों की सेवा को समाप्त किया जा रहा है। समिति की मांग है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया जाएग।

इसके साथ ही सभी विभागों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वहां के स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाए। इन मांगों से संयुक्त युवा सेवा समिति पहले भी उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को अवगत करा चुके हैं। उपमुख्यमंत्री ने समिति के पदाधिकारियों को उनकी मांग पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...