दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार, नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
कौशांबी। सिराथू तहसील क्षेत्र के राला ग्राम सभा के मजरा तकीपुर के लोग इन दिनों उल्टी दस्त व बुखार से पीडि़त हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गत सप्ताह तकीपुर के ही रमेश रैदास की पांच वर्ष की बेटी परी की उल्टी, दस्त व बुखार से मौत हो गयी थी।
इसके साथ गांव केदो दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी बीमारी से परेशान है। शनिवार को भी गांव के सुभाष (20) पुत्र रामभवन की भी उल्टी, दस्त व बुखार के चलते मौत हो गयी। शनिवार दोपहर को परिजनों ने संदीपन घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी का अम्बार है। इसके साथ ही भीषण गर्मी के चलते पीने की पानी की समस्या है। ग्रामीणों की समस्या पर ग्राम प्रधान ध्यान नहीं देता है। इसके साथ ही गांव में बैठे झोलाछाप डाक्टर से ग्रामीण इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से अभी कोई टीम जांच को नही पहुंची है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
Leave a comment