Home कौशांबी कौशांबी : घटिया इंटरलॉकिंग की पोल खोलने वाले जेई के खिलाफ अध्यक्ष ने लिखा पत्र
कौशांबीमुख्य समाचार

कौशांबी : घटिया इंटरलॉकिंग की पोल खोलने वाले जेई के खिलाफ अध्यक्ष ने लिखा पत्र

Share
Share

नगर पालिका परिषद भरवारी का मामला

कौशांबी। जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 25 पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के जिल्लापुर मोहल्ले में लगाई जा रही इंटरलॉकिंग को घटिया बताना जेई को मंहगा पड़ गया। सभासद प्रतिनिधि की शिकायत पर जांच को पहुंचे जेई मनोज सिंह ने पाया कि इंटरलॉकिंग बेहद घटिया किस्म थी, जो हाथों से मसलने पर ही टूट जा जा रही थी। इसके बाद जेई मनोज सिंह ने ठेकेदार द्वारा घटिया ईंट से इंटरलॉकिंग सडक़ का निर्माण कराए जाने की रिपोर्ट नगर प्रशासन और एडीएम अरुण कुमार गोंड को सौंप दी थी।


जांच व रिपोर्ट से नाराज नगर पालिका अध्यक्ष ने जेई पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए हटाए जाने के लिए डीएम को पत्र भेज दिया है। अध्यक्ष की ओर से जेई के विरुद्ध पत्र लिखे जाने के बाद नगर पालिका के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। बताया जा रहा है कि इंटरलॉकिंग अध्यक्ष के करीबी के प्लांट से आई थी जिसे घटिया बताने पर जेई को हटाए जाने का पत्र डीएम को लिखा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
कौशांबी

पड़ोसी निकला हत्यारा: अपहृत 10 साल के वैभव का शव घर के बेसमेंट में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त सर्वेश भट्ट के घर सील मोहर करके राजस्व टीम द्वारा पैमाइश...

कौशांबी

किसान मोर्चा ने सुना पीएम का मन की बात, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर किया पौधरोपण

गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शनिवार को नगर पंचायत उनवल में...

कौशांबी

अवैध हुक्का बार पर बड़हलगंज पुलिस का छापा *संचालक गिरफ्तार,सामान बरामद                                

गोरखपुर. स्थानीय पुलिस ने पटनाघाट रोड पर संचालित एक अवैध हुक्का बार...

कौशांबी

जनता के निर्देश पर राजनीति में आया,अवसर मिला तो चिल्लूपार की तस्वीर बदल दूंगा : दुर्गेश मदन यादव

बड़हलगंज, गोरखपुर : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी...