Home बस्ती बस्ती : बरदिया लोहार में भ्रष्टाचार को खत्म करना नवागत बीडीओ के लिए बना चुनौती
बस्तीमुख्य समाचार

बस्ती : बरदिया लोहार में भ्रष्टाचार को खत्म करना नवागत बीडीओ के लिए बना चुनौती

Share
Share

दुबौलिया (बस्ती)। विकासखण्ड दुबौलिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरदिया लोहार में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करना नवागत खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार सिंह के लिए चुनौती बना है। ग्राम पंचायत में शासनादेश के खिलाफ महिला मेट की नियुक्ति की गई है।

ग्राम पंचायत बरदिया लोहार में फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाने का सिलसिला जारी है। पूर्व में तीन साइडों का आनलाइन मस्टर रोल जारी था जिसमें साइडों का मस्टर रोल पूर्ण हो गया है और अभी एक साइड पर आनलाइन मस्टर रोल जारी है। इस पर पुराना फोटो अपलोड किया जा रहा है। आनलाइन चल रहे मनरेगा कार्य पर कोई मजदूर कार्य नही कर रहे हैं। ग्राम पंचायत में मनरेगा भ्रष्टाचार के आरोप महिला मेट पर लग रहे है जो ग्राम प्रधान के परिवार की बताई जा रही है। ग्राम प्रधान सूर्य प्रताप चौहान और महिला मेट मिलकर ग्राम पंचायत में काम के नाम कर खेल रहे हैं।

तकनीकी सहायक विजय कुमार दूबे ने भी माना कि ग्राम पंचायत बरदिया लोहार में फर्जी मनरेगा कार्य चल रहा है। तकनीकी सहायक ने कहा कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से महिला मेट द्वारा फर्जी अथवा पुराना फोटो अपलोड करके मस्टर रोल तो पूरा हो सकता है लेकिन बिना एमबी के भुगतान नहीं होगा। सचिव विनय कुमार शुक्ला ने भी कहा कि गुणवताविहीन मनरेगा कार्यों का सत्यापन करने के बाद भुगतान होगा। नवागत खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार सिंह के सामने ग्राम पंचायत बरदिया लोहार में चल रहे खेल की जांच करके ग्राम प्रधान एवं महिला मेट के खिलाफ कार्रवाई करना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles
मुख्य समाचार

मेघालय हनीमून मामला: पत्नी पर ही लगा पति की हत्या का आरोप, पुलिस का खुलासा

शिलांग। मेघालय में हनीमून पर गए मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के...

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

नईदिल्ली उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी...

मुख्य समाचार

आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामला : मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार, तीन अन्य भी हिरासत में

बेंगलुरु ।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (क्रष्टक्च) की विक्ट्री परेड से पहले मची...